छात्रा ने ठुकराया लव प्रपोजल तो मनचले ने किया ऐसा हश्र

भोपाल
रातीबड़ थाना इलाके में एक मनचले ने 16 वर्षीय आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ में अश्लील हरकतें कर दीं। बदमाश पिछले चार-पांच दिनों से स्कूल आते और जाते समय उसके साथ में छेडख़ानी करता था। अश्लील फब्तियां कसता था। रास्ता रोककर बात करने का प्रयास करता था। किशोरी को रोकने के लिए पीछे से छोटे-छोटे पत्थर मारकर उसे परेशान करता था। फरियादिया ने इस मामले में शिकायती आवेदन दिया था। आवेदन जांच के बाद में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 

पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय किशोरी रातीबड़ के एक गांव में रहती है। वह आठवीं कक्षा की छात्रा है। गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ती है। वहीं आरोपी युवक भी उसी के गांव का निवासी है। पिछले चार पांच दिनों से आरोपी स्कूल और कोचिंग आते जाते समय फरियादिया का पीछा कर रहा था। कई बार रास्ता रोककर उसे लव प्रपोजल दे चुका है। किशोरी ने आरोपी से बात करने से इनकार कर दिया। तब बदमश ने सोमवार और मंगलवार को भी उसका पीछा किया। लड़की को रोकने का प्रयास किया। जब वह नहीं रूकी तो आरोपी ने पीछे से उसे छोटे-छोटे से पत्थर मारे। 

बात नहीं मानने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। यह पूरा घटनाक्रम कल पीडि़ता ने घर पहुंचने के बाद में परिजनां को बताया। इसके बाद में परिजन लड़की को लेकर थाने पहुंचे। जहां लिखित शिकायत थाने में दी गई। शिकायती आवेदन के आधार पर पुलिस ने बीती रात प्रकरण दर्ज कर लिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *