छठवें चरण में 59.82 फीसदी मतदान, दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में कैद

 
नई दिल्ली

 लोकसभा चुनाव के छठे चरण में सात राज्यों की 59 सीटों पर शाम छह बजे तक 59.82 फीसदी मत डाले गये जिसमें पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 80 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी, पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गाँधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा, वायुसेना अध्यक्ष बी.एस. धनोवा, केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन ने वोट डाले।

क्षेत्र    वोटिंग%
दिल्ली    55.44%
उत्तर प्रदेश    50.82%
हरियाणा    62.14%
बिहार    55.04%
मध्यप्रदेश    60.12%
पश्चिम बंगाल    80.13%
झारखंड    64.46%
दिल्ली के सबसे वयोवृद्ध मतदाता 111 वर्षीय बच्चन सिंह ने भी चिलचिलाती गर्मी के बावजूद परिवार के साथ मतदान किया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, शाम छह बजे तक पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 80.16 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग क्या। झारखंड में 64.46 प्रतिशत, हरियाणा में 62.43 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 60.31 प्रतिशत, दिल्ली में 55.45 प्रतिशत, बिहार में 55.04 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश में 50.96 प्रतिशत मत डाले गए थे।

इन सीटों पर मतदान
उत्तर प्रदेश की (14),हरियाणा की सभी (10), बिहार (8),मध्य प्रदेश (8), पश्चिम बंगाल (8), दिल्ली(7), झारखंड (4) सीटों पर मतदान संपन्न हुआ।
 
इनकी किस्मत का फैसला आज

छठे चरण में चार मुख्यमंत्रियों तथा कुछ केंद्रीय मंत्रियों साहित कई दिग्गजों की चुनावी किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट से दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित,
भोपाल सीट से मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह
सोनीपत सीट से हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा कांग्रेस के टिकट पर
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आजमगढ़ सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं।
 

केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से, डॉ. हर्षवर्द्धन दिल्ली के चांदनी चौक से, राधा मोहन सिंह बिहार के पूर्वी चम्पारण से, नरेंद्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश के मुरैना और राव इंद्रजीत सिंह हरियाणा की गुड़गांव सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड रहे हैं।
 
इस चरण के अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में भाजपा की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल सीट पर दिग्विजय सिंह को, भाजपा के मनोज तिवारी उत्तर-पूर्वी दिल्ली से शीला दीक्षित को, भाजपा के दिनेश लाल यादव उफर् निरहुआ आजमगढ़ से खिलेश यादव को और कांग्रेस के जे.पी. अग्रवाल डॉ. हर्षवर्द्धन को चांदनी चौक सीट पर टक्कर दे रहे हैं।
 
भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा सोनीपत से, ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना से, कीर्ति आजाद धनबाद से, पूर्व मुक्केबाज बिजेंदर सिह दक्षिणी दिल्ली से, कुमारी शैलजा अम्बाला से, अजय माकन नयी दिल्ली से और अरविंदर सिंह लवली पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। पूर्व क्रिकटर गौतम गंभीर पूर्वी दिल्ली से, मीनाक्षी लेखी नई दिल्ली से तथा रीता बहुगुणा जोशी इलाहाबाद से भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं।
 
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह बिहार के वैशाली सीट से, बहुजन समाज पार्टी के अनिरुद्ध उर्फ साधु यादव बिहार के महाराजगंज से चुनाव लड़ रहे हैं। जननायक जनता पार्टी के दुष्यंत चौटाला हरियाणा के हिसार से चुनाव लड़ रहे हैं। पिछली बार वह इंडियन नेशनल लोकदल के टिकट पर लोकसभा पहुंचे थे।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *