भोपाल बड़े-बड़े ब्रांडेड बीएड कालेज भी नहीं कर सके दस एडमिशन 

भोपाल 
उच्च शिक्षा विभाग बैचलर आफ एजुकेशन बीएड में दाखिला देने के लिए दूसरे राउंड केअलाटमेंट की तैयारी कर रहा है। कल सत्यापित विद्यार्थियों की मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी। प्रथम राउंड में भोपाल के साथ प्रदेश भर के कालेजों की स्थिति काफी कमजोर बनी हुई है। यहां तक 14 कालेज एक भी प्रवेश नहीं दे सके। भोपाल में बड़े बड़े ब्रांडेड कालेज संचालित हो रहे हैं। ये ब्रांडेड कालेज भी दस सीटों पर प्रवेश नहीं करा सके।  

प्रदेश के 14 कालेज प्रथम राउंड की काउंसलिंग में एक भी विद्यार्थी का प्रवेश नहीं कर सके। वहीं भोपाल दस कालेज दस से ज्यादा सीटों पर प्रवेश नहीं कर सके हैं। वे अपने सीटों को भरने के लिए हर मुमकिन प्रयास कर रहे हैं। प्रथम राउंड में करीब 12 हजार 800 प्रवेश हुए हैं। 25 जिलों के 53 कालेजों में दस से कम प्रवेश हुए हैं। विभाग बीस मई को चालीस हजार रिक्त सीटों पर अलाटमेंट जारी करेगा। दूसरे राउंड के लिए करीब 23 हजार विद्यार्थियों का पंजीयन और 17 हजार विद्यार्थियों का सत्यापन हुआ है, जिन्हें कालेज आवंटित किए जाएंगे। कल विद्यार्थियों के मेरिट सूची जारी होगी। अलाटमेंट के बाद विद्यार्थी 25 मई तक प्रवेश ले पाएंगे। 

प्रवेश को तरसे प्रदेश के ये 14 कालेज  
सिटी पब्लिक कालेज अशोकनगर, सत्या सार्इं कालेज बालाघाट, एसपीएस इंस्टीट्यूट,सन इंस्टीट्यूट और विद्यावाहनी भिंड, पीडीएस और सरस्वती कालेज छतरपुर, राधाकृष्ण और श्री कृष्ण कालेज दतिया, महर्षि वेदव्यास ग्वालियर, श्रीराम कालेज मुरैना, शहीद नरेंद्र सिंह कालेज रतलाम, पं. वीडी कालेज सागर और ओम शिव कालेज शिवपुर। 

भोपाल के बीएड कालेजों की प्रवेश स्थिति 
कालेज         कुल सीट    प्रवेश     रिक्त
बीएसएस कालेज     50        7    43
संत हिरदाराम कालेज     50        12    38
एनआरआई कालेज     50        7    43
एडीएस कालेज     50        10    40
क्राइस्ट कालेज     50        7    43
गुरूकुल कालेज     50        4    46 
जोहरी कालेज     50        10    40
राम मनोहर लोहिया कालेज 50        7    43
पिकथाल कालेज     50        10    40

जीरो से पांच तक प्रवेश देने वाले कालेजों के आंकड़े 
विद्यार्थी     कालेज    जिले 
जीरो         14    9 
एक         12    1
दो         10    8
तीन         10    8
चार         9    8
पांच         11    7 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *