घोडे को 5 किमी तक उठाकर चला ये युवक, जानिए क्यों किया ऐसा…

सोशल मीडिया पर आए दिन हजारों वीडियो अपलोड होते है। उन्हीं में से कुछ वीडियो ऐसे होते है जिनको देखते ही हैरानी होती है। हाल ही में कुछ ऐसा ही एक वीडियो में हो रहा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 

दरअसल, वीडियो में एक शख्स अपने कंधे पर घोड़े को लेकर एक दो नहीं 5 किलोमीटर तक लेकर चलता हुआ दिखाया गया हैं। 

केविन डब्ल्यू नामक एक शख्स ने ट्वीटर पर इस वीडियो को शेयर किया है। जिसमें एक घोड़े को उठाकर चल रहा है। आपको बता दे, आमतौर पर घोड़े का वजन तकरीबन 400 किलो से लेकर 500 किलो तक का होता है।

बता दें कि जिस शख्स घोड़े को अपने कंधे पर उठाया है उसका नाम दमित्रो खालाजी हैं। इस वीडियो को शेयर करने केविन डब्ल्यू ने लिखा है कि घोड़े को सांप ने काट लिया था और उसके बाद उसे कंधे पर दमित्रो खालाजी लेकर 5 किलोमीटर तक चलकर आएं। 

फिलहाल दोनों सुरक्षित हैं। बता दें, दमित्रो खालाजी जो कि एक युक्रेन के जानेमाने वेटलिफ्टर हैं। इसके अलावा भी उनके नाम पर कई रिकॉर्ड दर्ज है। वहीं सोशल मीडिया पर दमित्रो खालाजी का यह वीडियो हजारों की संख्या में शेयर और लाखों की संख्या में देखा जा चुका है।

अगर आप गूगल पर मैन लिफ्टेड हॉर्स ऑन सोल्डर्स के नाम से सर्च करते हैं तो आपको हैरान करने वाला वीडियो दिखाई देगा और पता चलेगा कि दमित्रो खालाजी कौन है। फिलहाल इस हैरान कर देने वाले वीडियो को लोग बेहद पंसद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *