गूगल पे ऐप में शॉपिंग फीचर लाने की तैयारी

Google अपने पेमेंट ऐप में जल्द शॉपिंग फीचर लाने पर काम कर रहा है। खबरों के मुताबिक, Google Pay ऐप की रीडिजाइनिंग पर काम चल रहा है। गूगल पे ऐप में ब्रैंड्स को इंटिग्रेट किया जाएगा जिसके जरिए यूजर्स सीधे शॉपिंग कर पाएंगे।
9to5Google की रिपोर्ट के मुताबिक, नए फीचर के साथ ही गूगल पे एक 'कॉमर्स के लिए वन-स्टॉप पोर्टल' बन जाएगा। गूगल पे यूजर्स ऐप में इंटिग्रेटेड किए जाने वाले ब्रैंड्स से खुद खरीदारी कर पाएंगे। गूगल पे में इन ब्रैंड्स के लिए अलग-अलग बटन मिलेंगे। ऐप में यह बदलाव अब अमेरिका में किए जाएंगे।

बता दें कि भारत में पहले ही गूगल पे में कई ब्रैंड्स और कंपनियां इंटिग्रेटेड हैं। यूजर्स ऐप से शॉपिंग तो नहीं कर सकते लेकिन उनके बिल, टिकट बुकिंग जैसे जरूरी काम किए जा सकते हैं। गूगल पे भारत में लाखों लोग इस्तेमाल करते हैं और कंपनी की योजना अमेरिका सहित यह फीचर दूसरे देशों में लॉन्च करने की है।

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भारत में अपने पेमेंट ऐप की सफलता के बारे में हाल ही में बात की थी। उन्होंने ग्लोबली इसके फीचर्स एक्सपेंड करने की जानकारी भी दी थी।

बता दें कि भारत में गूगल पे की जांच चल रही है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार शिकायत में कहा गया है कि गूगल पे दूसरे ऐप्स की तुलना में ज्यादा फायदा पाता है क्योंकि दूसरे ऐप्स की तुलना में ऐंड्रॉयड पर इसे ज्यादा दिखाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *