खिड़की से नहीं गेट से भगाई गईं थी लड़कियां:  DGP

पटना 
बिहार की राजधानी पटना से सटे मोकामा के शेल्टर होम से 7 लड़कियों के फरार होने पर डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि शेल्टर होम से लड़कियां खुद नहीं भागी बल्कि उनको भगाया गया था।

डीजीपी ने कहा कि लड़कियों को खिड़की से नहीं गेट से भगाया गया था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच करने एसएसपी, आईजी, डीआईजी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची थी। उनके मुताबिक जिस तरह लड़कियों के खिड़की से भागने की बात कही जा रही है वह सही नहीं लग रही। उन्होंने कहा कि अब पुलिस इस मामले की जांच करेगी।

गौरतलब है कि शनिवार को मोकामा के नाजरथ अस्पताल द्वारा संचालित बालिका सुधार गृह से 7 लड़कियां फरार हो गईं थीं। फरार होने वाली 7 लड़कियों में से 5 लड़कियां मुजफ्फरपुर बालिका गृह की पीड़िताएं थीं, जिनमें से 4 मामले की गवाह भी हैं। वहीं फरार लड़कियों में से 6 को बरामद कर लिया गया है।  
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *