कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजयसिंह ने लालघाटी में कहा कि यदि आप भोपाल का विकास चाहते है तो कांग्रेस को वोट दे

भोपाल
इधर भोपाल लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजयसिंह ने लालघाटी में आयोजित सभा में मौजूद जनता से कहा कि यदि आप भोपाल का विकास चाहते है तो कांग्रेस को वोट दे। मध्यप्रदेश की सत्ता में आने के बाद प्रदेश में जो विकास हुए है वे आप सबके सामने है। अब समय है केन्द्र में भी भाजपा की सरकार को बाहर कर कांग्रेस को पहुंचाने का।इसके लिए सभी का सहयोग जरुरी है।

कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजयसिंह आज दोपहर लालघाटी पहुंचे थे। वहां जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भोपाल के विकास के लिए विजन डाक्यूमेंट तैयार किया है। इसके जरिए आने वाले दिनों में भोपाल की तस्वीर बदल जाएगी। भोपाल और प्रदेश तथा देश के विकास के लिए जरुरी है कि अबकी बार केन्द्र में भी कांग्रेस सरकार बने।  लालघाटी की सभा के बाद दिग्विजयसिंह  गांधी नगर में सीटीओ कॉलोनी, भौरी, तूमड़ा, टीलाखेड़ी, सेमरी बाजयात और मुगालिया छाप तथा रक्षा  विहार में भी जनसंपर्क कर जनसभाओं को संबोधित कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *