कर्नाटक सरकार गिरने पर एमपी में हलचल तेज, पूर्व सीएम शिवराज ने कही यह बात

भोपाल
कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन की सरकार आखिरकार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट में फेल हो गई। कांग्रेस और जेडीएस के पक्ष में 99 वोट पड़े हैं। बीजेपी को 105 वोट पड़े हैं। इस खबर के आते ही मध्य प्रदेश बीजेपी में खुशी की लहर है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर ट्विट किया कर इस गठबंधनब को अनैतिक रिश्ता करार दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा है कि,'कर्नाटक में जो कांग्रेस और जेडीएस का अनैतिक रिश्ता था, वह आज टूट गया। अपवित्र गठबंधन था, वह आज ध्वस्त हो गया।  लगभग एक साल तक कर्नाटक की जनता ने अलोकतांत्रिक सरकार को सहा। अंतत: लोभ एवं असत्य पराजित हुआ और लोकतंत्र तथा सत्य की जीत हुई। कर्नाटक की जनता को बधाई।' बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने भी कर्नाटक सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में मानसून की स्थिति पता करने के लिए मौसम विभाग सक्रिय हो गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस सरकार गिरने को लेकर बीजेपी की ओर से बयान आते रहे हैं। पूर्व मंत्री नरेत्तम मिश्रा ने कहा था कि मानसून दक्षिण से होते हुए यहां आएगा। उनके अलावा पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने भी लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कमलनाथ सरकार से फ्लोर टेस्ट करवाने के की माग की थी। हालांक, कांग्रेस लगातार बीजेपी के सभी दावे खारिज करती रही है।

कांग्रेस मीडिया सेल की अध्यक्ष शोभाओझा ने हाल ही में बयान जारी कर मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायकों को करोड़ के आफर देने की बात कही थी। जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया था। अब कर्नाटक में बनी सियासी हालातों के बाद प्रदेश में भी कांग्रेस सचेत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *