कमलनाथ सरकार की महिलाओं को देगी आत्मरक्षा के लिए मोबाइल एप

भोपाल
कांग्रेस सरकार महिलाओं को सुरक्षा के लिए आत्मरक्षा के लिए एप इंस्टॉल कर नि:शुल्क बांटेगी। इसके अलावा कामकाजी महिलाओं के हास्टल, शैक्षणिक कन्या छात्रावास, स्कूल, कॉलेजों के आसपास प्रदेशभर में महिला पुलिस चौकियां खोली जाएंगी। गृह विभाग को इस साल मिले 15 सौ करोड़ के बजट से इसकी शुरुआत की जाएगी।

कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले आमजनता के लिए जारी वचन पत्र में इसे शामिल किया था। अब सरकार इस पर अमल करने जा रही है। सबसे पहले पुलिस थानों में महिला पुलिस बल बढ़ाया जा रहा है ताकि थानों में पहुंचने वाली महिला फरियादी की रिपोर्ट महिला पुलिस ही लिखे। इससे महिलाएं खुलकर बिना शर्म-संकोच के अपनी बात थानें में दर्ज करा सकेंगी। इसके बाद राज्य सरकार ऐसे सभी कामकाजी महिलाओं के हॉस्टल, कन्या छात्रावास, कन्या स्कूल और कॉलेज तथा ऐसे स्थान जहां महिलाओं की आवाजाही ज्यादा है वहां महिला पुलिस चौकियां शुरु की जाएंगी। ताकि महिलाएं यहां महिला अपराध की घटनाओं के दौरान त्वरित पुलिस की मदद ले सके। इसके अलावा इन सभी क्षेत्रों में महिला पुलिस गश्त भी बढ़ाई जाएगी।

महिलाओ को नि:शुल्क स्मार्ट फोन मिलेंगे-राज्य सरकार 17 से 45 वर्ष की आयु वाली महिलाओं को नि:शुल्क स्मार्ट फोन बांटेगी। इस मोबाइल फोन में आत्मरक्षा के लिए एप भी इंस्टॉल किया जाएगा। इसके उपयोग से सुरक्षा के लिए तत्काल पुलिस पहुंचेगी तथा शासन की योजनाओं की जानकारी भी इस स्मार्ट फोन पर दी जाएगी।  बीपीएल श्रेणी की सभी महिलाओं को सरकार यह सुविधा उपलब्ध कराएगी।

उच्च शिक्षा विभाग ने तो बाकायदा पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर वचन पत्र के उस बिन्दु की याद दिलाते हुए कामकाजी महिला संस्थानों,महिला छात्रावास, महिला शैक्षणिक संस्थानों के आसपास महिला पुलिस चौकिंया शुरु करने और महिला पुलिस गश्त शुरु करने को कहा है। इसके लिए पुलिस अमले की तैनाती करने को कहा गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *