केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के अफसर को रास नहीं आया मध्यप्रदेश

भोपाल
केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के अफसर सुभाष कुमार को मध्यप्रदेश रास नहीं आया। वे यहां दो साल की प्रतिनियुक्ति पर आए थे लेकिन 11 दिन में ही उनका मन मध्यप्रदेश से उचट गया और उन्होंने उनकी सेवाएं वापस केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल को लौटाने का अनुरोध कर दिया। अंतत: सरकार ने उनकी मांग मानते हुए उन्हें वापस भेज दिया है।

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के सुभाष कुमार को सहायक सेनानी हॉकफोर्स मध्यप्रदेश के पद पर दो साल के लिए प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया था। उनके आदेश 6 नवंबर 2018 को जारी हुए थे। इस आदेश के अनुपालन में उन्होंने सात जून को हॉकफोर्स पुलिस मुख्यालय भोपाल में कार्यभार ग्रहण किया था। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्हें मध्यप्रदेश की कार्यप्रणाली रास नहीं आई।उन्होंने 11 दिन बाद ही आवेदन देकर उन्हें प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ नहीं रखे जाने और उन्हें पैतृक कैडर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में भेजने का अनुरोध किया था। उनके आवेदन पर विचार करने के बाद गृह मंत्रालय ने अब उनकी सेवाए फिर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल भारत सरकार नई दिल्ली को लौटा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *