ओजस्विनी एवं नव्या अवार्ड से महिलाओं को किया सम्मानित

रायपुर। नगर निगम के टाउन हॉल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पद्मश्री ममता चंद्राकर और नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे ने महिलाओं को सम्मानित करते हुए कहा महिलाओं के सहयोग से आज रायपुर हर क्षेत्र में कीर्तिमान हासिल कर रहा है। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड व राग फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने गीत-संगीत की प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित किया। स्मार्ट सिटी स्मार्ट वीमेन की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में उद्यमशील प्रतिभावान महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टाल में भी अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। डिजाइनर कपड़ों, डिजाइनर ज्वेलरी, स्वादिष्ट व्यंजन से सजे इन स्टॉल में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। अपने मन पसंद का सामान खरीदते हुए कई ग्राहक महिलाओं की क्रिएटिविटी और प्रतिभा की तारीफ करते हुए नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *