युवक ने पत्नी को जिंदा जलाया, हालत गंभीर
बिलासपुर। मामूली विवाद होने पर एक पति ने महिला दिवस के दिन अपनी पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपित पति को हत्या का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उसलापुर के राजघराना कॉलोनी में पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इस दौरान गुस्साई पत्नी ने अपने ऊपर मिट्टी तेल डाल ली।आवेश में आकर आक्रोशित पति ने माचिस जलाकर महिला को आग लगा दी। उसे गंभीर हालत में बर्न एंड ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।
मध्यप्रदेश के मंडला के बिचना बम्हनीबंजर निवासी कल्पना पटेल की शादी 2017 में मंडला के सेमरखापा निवासी रूपेश पटेल से हुई है। दोनों ने लव मैरिज किया है। हालांकि परिजन की सहमति पर उनकी शादी रीति रिवाज से हुई है। रूपेश के पिता रामसजीवन लोरमी क्षेत्र के पाली के पास वनवासी सेवा मंडल स्कूल में प्राचार्य हैं और उनका परिवार वहीं रहता है।