उत्तराखंड के सीएम त्रिवेन्द्र रावत बोले, पशुओं में सिर्फ गाय ही ऑक्सीजन छोड़ती है

 नई दिल्ली
 
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का एक अजीब बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री ने गाय को लेकर बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि विश्व भर में  गाय ही एक ऐसी जानवर है जो ऑक्सीजन को बाहर छोड़ती है। गाय के संपर्क में रहने से सांस लेने में होने वाली समस्याएं भी ठीक हो जाती है। 

मुख्यमंत्री रावत का यह वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ। वीडियो में मुख्यमंत्री गाय, उसके मूत्र और गोबर के चिकित्सीय गुणों के बारे में बता रहे हैं। वायरल वीडियों में मुख्यमंत्री रावत कहते है कि गाय ही एक मात्र ऐसी जीव है जो ऑक्सीजन छोड़ती है और ऑक्सीजन को ही अंदर लेती है।
 
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत वीडियों में एक ओर दावा करते नजर आ रहे हैं। वह फिर दावा करते हैं कि गाय की मालिश करने से सांस संबंधी बीमारियां ठीक हो जाती है। गाय के पास में रहने से क्षय रोग भी ठीक हो जाता है। 

इससे पहले प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष और नैनीताल के सांसद अजय भट्ट का भी एक अजीब बयान सामने आया था। उन्होंने कहा था कि गर्भवती महिलाएं प्रसव की पीड़ा से बच सकती है। इसके लिए उनको बागेश्वर जिले में पड़ने वाली गरूण गंगा का पानी पीना चाहिए। 

मुख्यमंत्री का बयान सामने आते ही प्रदेश की सियासत गर्म हो गई। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने मुख्यमंत्री के बयान का बचाव किया। सीएमओ अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो कहा वह यहां पर पहाड़ों पर आम धारणा है।   

अधिकारी ने नाम ना लिखे जाने की शर्त पर बताया कि पहाड़ों के लोग मानते हैं और उनमें यह आम धारणा है कि गाय उनको ऑक्सीजन देती है। यहां गाय के मूत्र और गौबर को स्वास्थय के लिए काफी उपयोगी माना जाता है।

गौरतलब है कि भाजपा के मुख्यमंत्री अक्सर अपनी अजीब बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। इससे पहले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब का भी ऐसी ही अजीबों गरीब बयान सामने आया था। उन्होंने अपने एक बयान में कहा था कि भारत में लाखों साल पहले इंटरनेट की खोज हो गई थी। उन्होंने कहा था कि महाभारत काल में भी इंटरनेट का प्रयोग हुआ था।  
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *