इसरो का क्विज कॉम्पिटिशन, राज्य के दो विद्यार्थियों को PM के साथ चंद्रयान के उतरने का दृश्य देखने का मौका

भोपाल
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केन्द्र(इसरो)कक्षा आठ से दस के विद्यार्थियों के लिए एक क्विज का आयोजन कर रहा है। इसमें सही जवाब देने वाले राज्य के दो विद्यार्थियों को इसरों के बेंगलुरु केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ चंद्रयान दो के उतरने का दृश्य देखने का मौका मिलेगा।

शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और सर्व शिक्षा अधिकारी एडीपीसी को पत्र लिखकर उनके जिलों से अधिकाधिक विद्यार्थियों को क्विज में शामिल कराने को कहा हे। जिन विद्यार्थियों के पास कम्प्यूटर नहीं है उन्हें शाला में ही लैपटॉप के माध्यम से कम्प्यूटर रुम में बिठाया जाकर लॉग इन कराया जाकर पारदर्शी तरीके से क्विज में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की सुविधा प्रदान करने को कहा है।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केन्द्र इसरों ने 22 जुलाई को चंद्रयान दो मिशन प्रारंभ किया था।7 सितंबर को चंद्रयान का विक्रम लेण्डर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा।

इस मौके पर विद्यार्थियो को अंतरिक्ष संबंधी ज्ञान देने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केन्द्र इसरों द्वारा यह आॅनलाइन क्विज आयोजित की जा रही है। इस क्विज में कक्षा आठ से दस के विद्यार्थी शामिल हो सकते है। क्विज में शामिल होंने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र दिये जाएंगे तथा हर राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश से अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले दो-दो विद्यार्थियों को इसरो के बेंगलुरु केन्द्र में पीएम के साथ चंद्रयान दो के उतरने के दृश्य को देखने का मौका मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *