आज से फिट सुकमा कार्यक्रम की शुरूआत: कलेक्टर 

सुकमा 
कलेक्टर चंदन कुमार ने कहा है कि स्वास्थ्य रहने के लिए प्रतिदिन व्यायाम करना जरूरी है। आज यहां सुकमा के मिनी स्टेडियम में जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए फिट  सुकमा कार्यक्रम शुरू किया गया है। कार्यक्रम के तहत प्रत्येक रविवार को सामूहिक व्यायाम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर द्वारा सबेरे से लोगो व्यायाम कराया जाता है। आज मास्टर ट्रेनर पीटर द्वारा कई तरह के शारीरिक व्यायाम का अभ्यास कराया गया। आज के जुम्बा कार्यक्रम को लोगों ने काफी पसंद किया। जुम्बा में म्यूजिक और डांस के साथ व्यायाम कराया गया, लोगों ने इसमें काफी दिलचस्पी ली। आज के कार्य क्रम में छात्र छात्राओं, शिक्षकों, अधिकारियों-कर्मचारियों और नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर आयुष विभाग द्वारा काड़ा और आयुर्वेदिक दवाओं का वितरण भी किया गया। कलेक्टर ने लोगों से अनुरोध किया है कि फिट सुकमा कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोग भाग लें। मास्टर ट्रेनर द्वारा व्यायाम को सीखें और व्यायाम का रोजाना सुबह अभ्यास करें। कलेक्टर ने अधिकारी कर्मचारियों, नागरिकों से प्रत्येक रविवार को सुबह मिनी स्टेडियम में उपस्थित होकर व्यायाम करने कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *