सभी शहरों को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने भाजपा का वादा

रायपुर
चुनाव जीतने और अपना एजेंडा साफ करने भाजपा ने आज संकल्प पत्र 36 बिंदुओं पर आधारित जारी किया है। जिसमें 2 वोट के अधिकार को छीनकर 1 वोट करने का बदला लेने के लिए संकल्पित वादों में किया गया है। प्रापर्टी टैक्स माफी के लिए पहल, वार्ड क्लीनिक, घर-घर नल लगाने,हर शहर से राम जन्मभूमि दर्शन यात्रा के लिए ले जायेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष कौशिक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल एवं अमर अग्रवाल की मौजूदगी में आज संकल्प पत्र जारी किया गया। यह कहा गया कि पार्टी वर्ष 2020-21 का पूरा प्रापर्टी टैक्स माफ हो, इसके लिए पहल करेगी। कुछ इसी तरह की पहल हर घर तक नल से जल पहुंचाने और शहरी आजीवका मिशन के मद की राशि को दोगुना करने का भी किया गया है। निगम के स्कूलों को स्मार्ट स्कूल और मनचलों पर लगाम लगाने और छेड़छाड़ रोकने के लिए आत्मरक्षा कार्यशाला शुरू करने पर जोर दिया गया है। दिल्ली की तर्ज पर स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए वार्ड क्लीनिक का भी वादा किया गया है। साथ ही साथ प्रदेश के सभी शहरों को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने का भरोसा दिया गया है।

नगरीय निकायों में चुने हुए जनप्रतिनिधियों के जरिए हेल्प टू हेल्थ एण्ड वेल्थ  योजना शुरू की जाएगी। भाजपा के चुने हुए जनप्रतिनिधि हफ्ते में एक दिन डीजल-पेट्रोल युक्त वाहनों का उपयोग नहीं करेंगे। घोषणा पत्र में योग, सेहतमंदी और संतुलित आहार आदि को प्रोत्साहित करके स्वस्थ जीवनशैली सभी नगरीय क्षेत्रों में बढ़ावा दिया जाएगा। प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए स्पष्ट रणनीति बनाई जाएगी। नगरीय निकायों द्वारा अंतिम संस्कार के लिए जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क लकड़ी और ताबूत उपलब्ध कराया जाएगा। अवैध कालोनियों का समयबद्ध ढंग से पांच साल में नियमितीकरण सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही साथ शेष भवनों और दूकानों के नियमितीकरण के प्रकरण का निराकरण तीन माह के भीतर किया जाएगा।

दूषित पानी को नदी में प्रभावित करने के लिए एसटीपी लगाकर शुद्धीकरण किया जाएगा। बुजुर्गों के मेल मिलाप और मनोरंजन के लिए  केन्द्र विकसित किए जाएंगे। नगरीय निकायों के रिक्त पदों पर भर्ती की पहल की जाएगी। छोटे मोटे शहरों में गौ सेवा केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ी व्यंजनों को प्रोत्साहित करने के लिए हमर चूल्हा केन्द्रों की स्थापना की जाएगी। गढ़ कलेवा की तर्ज पर छत्तीसगढ़ी व्यंजनों को बढ़ावा देने के लिए नए केन्द्र स्थापित किए जाएंगे।

नगर निगमों, नगर पालिका और नगर पंचायतों से भाजपा राम जन्मभूमि दर्शन यात्रा शुरू करेगी। इसके साथ ही साथ धर्मों के लिए भी यात्रा आयोजित किए जाएंगे। इसमें सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक संगठनों को जोड़ा जाएगा। छोटे-बड़े शहरों में माताओं, बहनों के लिए पृथक रूप से महिला उद्यानों का निर्माण किया जाएगा। जिसमें महिलाओं-बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। नगर निगम के स्कूलों और निगम क्षेत्र के स्कूलों में लाइब्रेरी, प्रयोगशाला, स्मार्टरूम, इनोवेशन कार्नर विकसित करके स्मार्ट स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। सभी स्कूल परिसर में ओपन जिम और चिल्ड्रन पार्क स्थापित किए जाएंगे।वैज्ञानिक आधार पर कचरा प्रबंधन व्यवस्था को सभी शहरों में बेहतर और सुदृढ़ बनाएंगे। शहर के सार्वजनिक स्थानों पर अधिकाधिक महिला शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। मांस-मछली के व्यवस्थित बिक्री के लिए हाइजैनिक मार्केट का निर्माण किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *