आज इशा की नमाज के बाद तराबीह की नमाज शुरु, कल से रोजे 

भोपाल
कल रमजान का चांद नजर नहीं आया। लिहाजा अब पहला रोजा कल सात मई को होगा। वहीं आज इशा की नमाज के बाद तराबीह की नमाज शुरु हो जाएगी। वहीं दाउदी बोहरा समाज के रोजे कल से शुरु हुए।

कल उन्तीसवां चाद देखने के लिए मोती मस्जिद में रूहते हिलाल कमेटी की बैठक हुई। चांद नजर नहीं आने पर शहर काजी सै. मुश्ताक अली नदवी ने ऐलान किया कि अब 7 मई को पहला रोजा होगा। दरअसल भोपाल सहित सीहोर, रायसेन, विदिशा सहित आसपास के जिलों के अलावा दिल्ली, मुंबई, लखनऊ जैसे बड़े शहरो ंमें भी चांद दिखाई नहीं दिया। आज से मुस्लिम लोगों की दिनचर्या बदल जाएगी। शहर की तमाम मस्जिदों में पांच, सात, दस, चौदह, इक्कीस और सत्ताइस दिन की तराबीह की नमाजें होंगी। रोजे के दौरान सेहरी के लिए पुराने शहर के मुस्लिम इलाकों में लोग तड़के तीन बजे जाग जाएंगे। इस बार पहला रोजा 15 घंटे से अधिक का होगा। लोगों ने कल रात और आज दोपहर बाद तक रमजान की तैयारियां कीं और जरूरी सामान खरीदा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *