आजम के बेटे अब्दुल्ला पर शिकंजा, जौहर यूनिवर्सिटी से पुलिस ने हिरासत में लिया

 रामपुर
                                                                                                                                                                     
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अब्दुल्ला को जौहर यूनिवर्सिटी में तलाशी के दौरान हिरासत में लिया गया है। सीओ सिटी अपनी गाड़ी से विधायक अब्दुल्ला को बाहर ले गए हैं।

बता दें कि सपा विधायक अब्दुल्ला आजम खां अब दो जन्मतिथि के मामले में भी फंस गए हैं। भाजपा नेता आकाश सक्सेना हनी ने विधायक के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। साथ ही पासपोर्ट जब्त किए जाने की मांग की गई थी। विधायक के खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली में रिपोर्ट की गई थी। भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि विधायक अब्दुल्ला आजम ने असत्य और कूटरचित दस्तावेज के आधार पर पासपोर्ट बनवाया था। इसे उपयोग में भी लाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *