अस्पताल परिसर में गिरा पेड़, छात्रा मौत, 2 अन्य घायल

खगड़िया     
गुरुवार की सुबह सदर अस्पताल परिसर स्थित एक पुराना आम का पेड़ गिरने व उसकी चपेट में आने से एक एएनएम छात्रा की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हैं। मृतका नेहा सागर (25) सदर प्रखंड के माड़र गांव की रहने वाली थी। घायलों में एएनएम छात्रा मनीषा कुमारी व आशा कार्यकर्ता आशा देवी है। मृतका आशा देवी की बेटी बताई गई है। 

घटना उस वक्त हुई जब तीनो एएनएम हॉस्टल से सदर अस्पताल आ रही थी। बताया गया कि इसी बीच अस्पताल परिसर स्थित एक पुराना आम का पेड़ गिर गया। इससे इस पेड़ की चपेट में तीनों आ गयी। हल्ला होने अस्पताल कर्मियों के अलावा हॉस्टल से एएनएम व आसपास के लोग दौड़े-दौड़े पहुंचे। फिर तीनो को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान अस्पताल में अफरातफरी मच गई। इलाज के दौरान नेहा सागर की मौत हो गयी।

बताया गया कि इस पेड़ की चपेट में आने से दो बाइक व एक एम्बुलेंस भी क्षतिग्रग्रस्त हो गए।सदर अस्पताल के डॉक्टर व आईएमए सचिव डॉ प्रेम कुमार ने बताया गंभीर रूप से घायल नेहा को नही बचाया जा सका। इधर घटना के बाद मृतका के परिजन काफी आक्रोशित दिखे। घटना की सूचना पर पहुंचे सदर एसडीओ धर्मेन्द्र कुमार,  सीएस डॉ दिनेश कुमार निर्मल अस्पताल में कैम्प किये हुए है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *