अब विधायक उषा ठाकुर बोली भी बोलीं गोडसे राष्ट्र्भक्त, साध्वी प्रज्ञा ने भी  इससे पहले देश भक्त बताया था

इंदौर 
इंदौर के महू की भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने भी नाथूराम गोडसे को राष्ट्र्भक्त बताया है। इससे पहले साध्वी प्रज्ञा ने नाथूराम गोडसे को देश भक्त बताया था। साध्वी प्रज्ञा के बयान पर देश भर में बवाल मच गया था। इस बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भी सफाई देना पड़ी थी। मोदी ने यहां तक कह दिया था कि वे मन से कभी साध्वी प्रज्ञा को माफ नहीं कर सकेंगें। 

साध्वी के बयान को लेकर मचा बवाल शांत ही हुआ था कि कट्टर हिंदुवादी नेता मानी जाने वाली उषा ठाकुर ने आज देवी अहिल्याबाई जन्मोसव के आयोजन को लेकर पत्रकारों से चर्चा के दौरान गोडसे को राष्ट्र्भक्त बताया। उन्होंने कहा कि गोडसे राष्टÑवादी थे, उन्होंने जीवनभर देश की चिंता की, उस समय जाने क्या काल-परिस्थिति रही जो उन्होंने गांधी की हत्या का फैसला लिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *