अजिंक्य रहाणे के घर आई नन्ही परी, हरभजन ने दी बधाई

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेल रहे भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे के लिए खुशखबरी है कि वह पिता बन गए। रहाणे के घर नन्ही परी आई है और उनकी पत्नी राधिका ने बेटी को जन्म दिया। भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान रहाणे फिलहाल विशाखापत्तनम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया के साथ हैं।

ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने शनिवार को सोशल मीडिया पर अजिंक्य रहाणे को बधाई देते हुए यह जानकारी दी। हरभजन ने लिखा, 'नए नवेले पिता अजिंक्य रहाणे को बधाई। उम्मीद है कि मां और नन्हीं परी अच्छे होंगे। जिंदगी का बेहतरीन हिस्सा अब शुरू हुआ है, अज्जू।'

रहाणे ने अपने बचपन की दोस्त राधिका धोपावकर के साथ 5 साल पहले 26 नवंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। जुलाई में इस कपल ने प्रेग्नेंसी की खबर अपने फैंस के साथ शेयर की थी। राधिका ने तब अपने कुछ फोटो शेयर किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *