जेईई मेंस में डीपीएस छिंदवाड़ा का दबदबा: छात्रावास के तीन छात्रों ने गाड़े सफलता के झंडे
छिंदवाड़ा। दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) छिंदवाड़ा ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। देश की सबसे कठिनतम परीक्षाओं में से एक जेईई मेंस (JEE Mains) के परिणामों में विद्यालय के छात्रावास में रहने वाले तीन विद्यार्थियों ने शानदार रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
सफलता के चमकते सितारे
इस वर्ष लगभग 15.38 लाख परीक्षार्थियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा में डीपीएस के इन छात्रों ने अपनी कैटेगरी में बेहतरीन प्रदर्शन किया:
ऋषि उईके: 5159 रैंक
प्रणय मरकाम: 6542 रैंक
तनिष्क गंजम: 8698 रैंक
बिना कोचिंग, स्कूल की पढ़ाई से पाई मंज़िल
विद्यालय के प्राचार्य श्री हबीब खान ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए बताया कि इन छात्रों ने किसी बड़े कोचिंग संस्थान के बजाय केवल विद्यालय की ‘हेक्जामांइड’ (Hexamine) कक्षाओं और शिक्षकों के मार्गदर्शन में यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय कक्षा 9वीं से ही विद्यार्थियों की नींव मजबूत करने पर ध्यान देता है।
मार्गदर्शक शिक्षकों का विशेष योगदान
इस अद्वितीय सफलता के पीछे हेक्जामांइड कक्षाओं के शिक्षकों का अथक परिश्रम रहा है:
कमल कुमार कौशिक
सोनू ढाकला
शशांत सिंह
इन शिक्षकों के बेजोड़ समर्पण और दिन-रात के मार्गदर्शन ने विद्यार्थियों के संशयों को दूर कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर की कामयाबी के लिए तैयार किया।
मैनेजमेंट और जिले में खुशी की लहर
सीबीएसई 10वीं के उत्कृष्ट परिणामों के बाद अब जेईई मेंस में मिली इस सफलता से पूरे विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है। विद्यालय संचालक श्री निकिश सतीजा, श्रीमती कशिश सतीजा और श्री गोविंद मुरलियार ने सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
