छिंदवाड़ा: कल 4 घंटे गुल रहेगी बिजली; मानसून पूर्व रखरखाव के चलते शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कटौती

छिंदवाड़ा। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में मानसून की तैयारियों के मद्देनजर विद्युत विभाग द्वारा लाइनों और उपकरणों के रख-रखाव (मेंटेनेंस) का कार्य किया जाएगा। इसके चलते कल 23 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को सुबह 07:00 बजे से 11:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

इन क्षेत्रों में रहेगा अंधेरा:

शहर वितरण केंद्र (प्रथम विहार फीडर): डॉ. महाजन क्षेत्र, जैन मंदिर, श्रीराम कॉलोनी, पंचशील कॉलोनी, भारत मंगल भवन, टी.आई.टी., गुरैया नाका, शुक्ला ग्राउंड, निगम ऑफिस, साउथ सिविल लाइन, बालाजी हॉस्पिटल, राज नगर, चौकसे कॉलोनी, प्रथम विहार, देवरे कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्र।

ग्रामीण वितरण केंद्र (लिंगा फीडर): श्रद्धा नगर, अंबेडकर नगर, रानी कोठी, राज नगर, प्रज्ञापुरम, संचार कॉलोनी, सब्जी मंडी गुरैया रोड, वर्धमान सिटी, पाठाढाना, चंदन विहार, शिवम कॉलोनी, डीएस होम्स, बीसी कॉलोनी, वाटर सप्लाई रोड, हाथी गोटा, भारत नगर, मनी महल लॉन एवं आसपास के क्षेत्र।

विभाग की अपील:

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। कार्य की अधिकता या आवश्यकतानुसार कटौती की समयावधि में बदलाव किया जा सकता है। किसी भी प्रकार की विद्युत शिकायत के लिए उपभोक्ता टोल-फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।