पंडित सखाराम शास्त्री का दुखद निधन
अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि बड़े पिताजी पंडित श्री सखाराम जी का आज प्रातः 6:30 बजे स्वर्गवास हो गया है। उनके अंतिम दर्शन का कार्यक्रम लालबाग में प्रातः 11:00 बजे तक रहेगा, जिसके पश्चात पार्थिव देह बड़े गांव के लिए प्रस्थान करेगी। पंडित जी का अंतिम संस्कार आज दोपहर ठीक 3:00 बजे उनके निज निवास, बड़े गांव से संपन्न किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह वज्राघात सहने की शक्ति प्रदान करें।
