सावधान: छिंदवाड़ा के चंदनगांव और आनंदम क्षेत्र में कल 4 घंटे गुल रहेगी बिजली

छिंदवाड़ा। शहर के चंदनगांव और आनंदम फीडर के अंतर्गत आने वाले इलाकों में बुधवार, 22 अप्रैल को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा मानसून पश्चात लाइनों और उपकरणों के सुधार व रखरखाव (Maintenance) का कार्य किया जाना है, जिसके चलते सुबह 7:00 बजे से दोपहर 11:00 बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी।

छिंदवाड़ा के खजरी फीडर क्षेत्र में कल 4 घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

छिंदवाड़ा: मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर विद्युत विभाग ने शहर के ग्रामीण वितरण केंद्र के अंतर्गत रख-रखाव का कार्य शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में कल दिनांक 22 अप्रैल 2026 (बुधवार) को 11 के.व्ही. खजरी फीडर से जुड़े दर्जनों क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सुबह 07:00 बजे से दोपहर 11:00 बजे तक लाइनों और उपकरणों के सुधार हेतु बिजली बंद रखी जाएगी।

इस कटौती से मुख्य रूप से प्रियदर्शिनी कॉलोनी, सिद्धिविनायक, साईं वाटिका, फ्रेंड्स कॉलोनी, आनंद नगर, आरटीओ ऑफिस, अर्कॉर्न सिटी और गाडरी ढाना सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि कार्य की आवश्यकतानुसार समय में बदलाव संभव है। उपभोक्ताओं को किसी भी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 1912 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।

इन इलाकों में रहेगा असर:

बिजली कटौती का मुख्य असर आनंदम कॉलोनी, विवेकानंद स्कूल, कालीपाठा, शांति कॉलोनी, मिश्रा कॉलोनी, महावीर रेजीडेंसी, फसिया सेमर, गुलमोहर, सोनपुर रोड, साबले वाड़ी, सांई धाम कॉलोनी और महादेव कॉलोनी जैसे क्षेत्रों में पड़ेगा।

विभाग की अपील:

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है और सुझाव दिया है कि सुबह के आवश्यक कार्य समय से पूर्व पूर्ण कर लें। किसी भी प्रकार की शिकायत या जानकारी के लिए उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं। विभाग के अनुसार, कार्य की स्थिति को देखते हुए समय सीमा में बदलाव भी किया जा सकता है।