डॉ. शशांक शक्रवार को “मोस्ट एक्टिव मेंबर–2026” सम्मान से नवाजा गया

छिंदवाड़ा, 03 जुलाई। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) सतपुड़ा ब्रांच, छिंदवाड़ा द्वारा शक्रवार को खजरी रोड स्थित एक निजी होटल में वैज्ञानिक व्याख्यान एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर के दंत चिकित्सकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. प्राजक्ता रहीं, जिन्होंने आधुनिक दंत चिकित्सा से संबंधित महत्वपूर्ण विषय पर वैज्ञानिक व्याख्यान प्रस्तुत किया। उनके व्याख्यान से उपस्थित दंत चिकित्सकों को नई तकनीकों एवं उपचार पद्धतियों की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

कार्यक्रम के दौरान इंडियन डेंटल एसोसिएशन सतपुड़ा ब्रांच द्वारा वर्ष 2026 के लिए “मोस्ट एक्टिव मेंबर” सम्मान डॉ. शशांक शुक्रवार को प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें संगठन की गतिविधियों में निरंतर सक्रिय सहभागिता, दंत चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, सामाजिक सेवा तथा पेशेवर उपलब्धियों के लिए दिया गया।

सम्मान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. योगेश पाल की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया। इस अवसर पर आईडीए सतपुड़ा ब्रांच के अध्यक्ष डॉ. सुकांत श्रीवास्तव, सचिव डॉ. दीप सूर्यवंशी, कोषाध्यक्ष डॉ. शशांक साहू सहित जिले के अनेक वरिष्ठ एवं युवा दंत चिकित्सक उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. शशांक शुक्रवार को सम्मान मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम का समापन सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया गया।

फोटो कैप्शन:

आईडीए सतपुड़ा ब्रांच, छिंदवाड़ा के कार्यक्रम में “मोस्ट एक्टिव मेंबर–2026” सम्मान प्राप्त करते हुए डॉ. शशांक शुक्रवार। साथ में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. योगेश पाल, अध्यक्ष डॉ. सुकांत श्रीवास्तव, सचिव डॉ. दीप सूर्यवंशी, कोषाध्यक्ष डॉ. शशांक साहू एवं अन्य दंत चिकित्सक।