Solar Eclipse 2019 : सेहत पर भी असर डालता है ग्रहण, इन 5 points में जानें कैसे

 नई दिल्ली
 
2 जुलाई को साल का दूसरा Solar Eclipse होगा। ग्रहण एक खगोलीय घटना है। सूर्य का प्रकाश जब चंद्रमा की वजह से पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाता है तो उसे सूर्यग्रहण कहा जाता है। इस दौरान कुछ बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए। ग्रहण का असर राशियों और वातावरण पर तो पड़ता ही है, सेहत पर भी इसके प्रभाव देखे जा सकते हैं। आइए जानते हैं इन 5 points में :

– सूर्य ग्रहण के दौरान मैग्नेटिक फील्ड और अल्ट्रा वॉयलेट किरणों का असर काफी अधिक होता है। इस दौरान हमारा मेटाबॉलिज्म और पाचन कमजोर हो जाता है। इसलिए ग्रहण काल में नहीं खाने या उपवास की सलाह दी जाती है।

– मुंबई के बिड़ला आयूर्वेद में हेड डॉक्टर डॉ. प्रियंका संपत के मुताबिक ग्रहण काल में सात्विक या हल्का और सुपाच्य भोजन करना चाहिए। दलिया, मूंग की दाल या खिचड़ी अच्छा विकल्प है।

– आयुर्वेद में ग्रहण काल के दौरान पानी पीने की भी मनाही है। पानी पीना जरूरी हो तो उबाला हुआ गुनगुना पानी पीना चाहिए। आयुर्वेद में उबले पानी का मतलब पानी को इतना उबाला जाए कि उसका 1/8 हिस्सा रह जाए।

– ग्रहण काल में ऐसी चीजें न खाएं, जो पाचन के लिहाज से सख्त हों। ज्यादा प्रोटीन वाली चीजें या खमीरवाला (fermented) खाना खाने से बचना चाहिए। इस दौरान जो भी खाएं या पीएं उसमें हल्दी और तुलसी की पत्ती जरूर डालें। यह आपकी इम्युनिटी को बढ़ाने में मददगार होंगी।

– कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि ग्रहण के दौरान मूड स्विंग भी होते हैं। इसलिए ग्रहण के समय हल्का और आसानी से पचने वाली चीजों का ही सेवन करना चाहिए। इस दौरान नारियल पानी का सेवन शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स और जरूरी न्यूट्रिएंट्स का स्तर बढ़ाता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *