SI के 91वें बैच की दीक्षांत परेड
भोपाल। प्रदेश पुलिस के अमले में आज से 498 उपनिरीक्षक और शामिल हो गए हैं। इनका दीक्षांत परेड समारोह आज सुबह भौरी पुलिस प्रशिक्षण संस्था में हुआ। जिसमें डीजीपी वीके सिंह ने दीक्षांत परेड की सलामी ली। उपनिरीक्षक के 91 वें बैच की ट्रेनिंग जेएनपीए सागर, भौरी पुलिस प्रशिक्षण संस्था और एपीटीसी इंदौर में चल रही थी। इस बैच में कुल 498 युवा शामिल थे। जिनमें से 126 महिलाएं भी थी। सभी ने आज दीक्षांत परेड में हिस्सा लिया।