GDP को लेकर प्रियंका का मोदी सरकार पर हमला, पूछा- अर्थव्यवस्था को नष्ट करने की करतूत किसकी

 
नई दिल्ली

 कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जीडीपी को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि जीडीपी से साफ है कि बीजेपी सरकार ने अर्थव्यवस्था की हालत पंचर कर दी। जीडीपी वृद्धि दर में आई गिरावट को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार से पूछा है कि अर्थव्यवस्था को नष्ट करने की करतूत किसकी है।  न जीडीपी ग्रोथ है न रुपए की मजबूती।

 वैश्विक आॢथक माहौल खराब रहने के बीच घटती मांग और गिरते निजी निवेश से देश की अर्थव्यवस्था में सुस्ती का असर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में दिखने लगा है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर लगातार पांचवीं तिमाही में कम होकर 5 प्रतिशत रह गई। यह पिछले छह साल से अधिक समय में सबसे कम वृद्धि दर रही है। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *