Exit Poll Result- MP में बीजेपी को प्रचंड जीत के आसार, कांग्रेस की उड़ी नींद

भोपाल
लोकसभा चुनाव मतदान का आखिरी चरण रविवार को पूरा हुआ। वहीं शाम को आए एग्जिट पोलों के नतीजों ने कांग्रेस कीनींद उड़ा दी है। नतीजों के अनुसार, देश की जमता ने एक बार फिर मोदी सरकार पर विश्वास जताया है। एनडीए गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलता नजर आ रहा है। वहीं प्रदेश में भाजपा 2014 का इतिहास दोहराने जा रही है।

लोकसभा चुनाव को लेकर रविवार देर शाम आए एग्जिट पोलों के नतीजों से भाजपा एक बार फिर केन्द्र में सरकार बनाने जा रही है। एनडीए गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलता नजर आ रहा है। वहीं मध्यप्रदेश में भाजपा एक बार फिर 2014 का इतिहास दोहराने जा रही है। एग्जिट पोलों की माने तो इस बार प्रदेश में 29 सीटों में से भाजपा को 25-27 सीटें मिल सकती है। वहीं कांग्रेस को 1-3 सीटों पर ही संतुष्ट रहना पड़ सकता है। पिछली बार के लोकसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा को 27 सीटें मिली थी। वहीं कांग्रेस सिर्फ दो सीटें ही जीत पाई थी। प्रदेश में विधानसभा में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद भी लोकसभा चुनाव में भाजपा मजबूत स्थिति में नजर आ रही है और वह प्रदेश में बेहतरीन प्रदर्शन करने जा रही है।
 
पिछले लोकसभा चुनाव प्रदेश में कांग्रेस को 29 सीटों में से सिर्फ दो सीट मिली थी। जिसमें गुना से 'योतिरादित्य सिंधिया एवं छिंदवाड़ा से कमलनाथ जीते थे। इस बार प्रदेश में एक से तीन सीटें कांग्रेस के पक्ष में बताई जा रही है। जिसमें एक बार फिर गुना और छिंदवाड़ा सीट पर कांग्रेस कब्जा बरकरार रखने में कामयाब हो सकती है। वहीं तीसरी सीट सीधी की बताई जा रही है,जहां से कांग्रेस के अजय सिंह मैदान में थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *