CMO पर भड़के नपा अध्यक्ष, दी धमकी-तुम्हारे साथ भी होगा इंदौर जैसा बर्ताव

उज्जैन/नागदा
सत्ता परिवर्तित हुए भले ही छह महिने हो गए हो, लेकिन अब तक भाजपा नेताओं की अधिकारियों से पटरी नही बैठ पा रही है, जिसके कारण आए दिन विवाद के मामले सामने आ रहे है।ताजा मामला उज्जैन से सामने आया है जहां नगर पालिका अध्यक्ष ने सीएमओ के साथ अभद्रता कर दी, विवाद इतना बढ़ा कि नपा अध्यक्ष ने सीएमओ को धमकी देते हुए कहा कि  तुम्हारे साथ भी इंदौर जैसा बर्ताव होगा। इस घटना का ऑडियो भी वायरल हुआ है।

दरअसल, बीते दिनों इंदौर मे हुई घटना के बाद नगर पालिका नागदा के कर्मचारियों और अधिकारियों ने  ज्ञापन सौंपा था। इससे भाजपा के नगरपालिका अध्यक्ष कर्मचारियों और अधिकारियों से नाराज हो गए।बात इतनी बढ़ी की भाजपा के नगर पालिका नागदा के अध्यक्ष अशोक मालवीय ने नगर पालिका सीएमओ को सतीश मैसेनिया धमकी दे डाली। अशोक मालवीय ने मैसेनिया से कहा कि अगर इस तरह की हरकत बंद नही की तो उनके साथ भी ऐसा ही व्यवहार किया जाएगा जैसा इंदौर निगम कर्मियों के साथ किया गया था। अब इस घटना का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दे कि इससे पहले सतना के रामनगर में भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष राम सुशील पटेल ने नगर पंचायत सीएमओ देवरत्नम सोनी पर कार्यालय में जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में सीएमओ गंभीर रुप से घायल हो गए थे और मामला थाने तक पहुंच गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *