विधायक संजय शुक्ला के यहां शोक कार्यक्रम में गिरा डोम, दर्जन भर घायल

इंदौर
 मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में शुक्रवार को आंधी के साथ जमकर बारिश हुई। इस दौरान कांग्रेस विधायक की मां के निधन के शोक कार्यक्रम में डोम गिर गया। इस घटना में दर्जन भर लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल भेजा गया। हादसे की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने भी शहर के अस्पतालों को मरीजों के इलाज के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए।

दरअसल, शुक्रवार को कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला की मां के निधन के बाद उठावना कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के लिए मरीमाता चौराहे पर विशाल पंडाल लगाया गया था। लेकिन आज शाम को मौसम अचानक बदल गया। जिसके बाद तेज़ हवाएं चलने लगीं और कुछ देर में बारिश भी शुरू हो गई। तभी तेज़ हवाओं के कारण पंडाल वहां मौजूद लोगों पर गिर गया। जिसमें कई लोग जख्मी हो गए। नगर निगम अधिकारियों में मौके पर पहुंचकर बिजली कनेक्शन बंद करवाया। समय रहते बड़ा हादसा होने से बच गया। विधायक के यहां गमी में शहर के बड़े नेता शामिल होने आए थे। इसमें सांसद शंकर लालवानी और माहौपर मालिनी गौड़ भी आईं थी। लेकिन वह घटना होने से पहले वहां से रवाना हो गए थे।

ट्रैफिक में फंसे घायल

घटना के बाद घायलों को बाहर निकलने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन बारिश के चलते मरीमाता चौराहे पर जाम लग गया। स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने अस्पतालों को मरीजों के उपचार के लिये तैयार रहने के निर्देश दिये।वरिष्ठ कांग्रेस नेता केके मिश्रा सहित कई नेताओं ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *