6 जिलों में 30 सड़कों के लिये 21 करोड़ 51 लाख 66 हजार स्वीकृत
भोपाल
राज्य शासन ने 6 जिलों में 30 सड़कों के निर्माण के लिये 21 करोड़ 51 लाख 66 हजार रुपये की मंजूरी दी है। स्थाई समिति की 177वीं बैठक में मंजूरी जारी की गई। इनमें से देवास जिले में 9 सड़कों के लिये 6 करोड़ 82 लाख 15 हजार, छिंदवाड़ा जिले में 14 सड़कों के लिये 10 करोड़ 74 लाख 73 हजार, नरसिंहपुर जिले में 2 सड़कों के लिये 95 लाख 63 हजार, सीहोर जिले में 3 सड़क के लिये 2 करोड़ 99 लाख 15 हजार, राजगढ़ जिले में एक सड़क के लिये 88 लाख 17 हजार तथा रायसेन जिले में एक सड़क के लिये 99 लाख 3 हजार रुपये की स्वीकृति जारी की गयी है।
लोक निर्माण मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा ने स्वीकृत सड़क निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिये हैं। जिलेवार स्वीकृत सड़कें इस प्रकार हैं-
देवास
क्र. मार्ग लम्बाई (कि.मी.) राशि (रुपये)
1. मेरखेड़ी पहुँच मार्ग 0.25 72 लाख 96 हजार
2. तालोद से मदनीघाम 0.90 66 लाख 14 हजार
3. रजापुर से मावरखेड़ी 0.80 99 लाख 22 हजार
4. जामगोद पहुँच मार्ग 1.00 47 लाख 57 हजार
5. देवधर्मराज से जहानपुर 1.00 51 लाख 23 हजार
6. गढ़खजुरिया से मूंदीखेड़ी 0.50 63 लाख 81 हजार
7. कोटेश्वर मार्ग से सोनकच्छ जेल मार्ग 1.50 98 लाख 65 हजार
8. लकूमडी से शनि मंदिर 1.40 95 लाख 11 हजार
9. मूडलाना गाँव से मेन रोड 0.70 87 लाख 46 हजार
छिंदवाड़ा
1. जमहोडी से नरसिंहपुर 1.20 75 लाख 29 हजार
2. देवर्धा से छोटा महादेव मार्ग 0.80 54 लाख 9 हजार
3.जामई मार्ग से खमदौड़ा मार्ग 1.30 69 लाख 40 हजार
4. उमराड़ी से पटानिया मार्ग 1.00 62 लाख 36 हजार
5. उमरेठ, जुन्नारदेव मेन रोड से बुर्रीखुर्द मार्ग 1.70 90 लाख 46 हजार
6. जमुनिया से मोयापानी मार्ग 0.60 40 लाख 36 हजार
7.भौराखापा मुख्य मार्ग से बटकीपानी खोदाराढाना मार्ग 1.80 96 लाख 36 हजार
8. कांगला से महुआ ढाना मार्ग 1.50 91 लाख 43 हजार
9. रायजामुन-रंगाभाटा मार्ग 1.00 85 लाख 81 हजार
10. जुन्नारदेव वार्ड नम्बर-7 से दातलवाड़ी मार्ग 1.20 97 लाख 64 हजार
11. छिंदेवानी से पवारखेड़ा मार्ग 1.00 78 लाख 8 हजार
12. जमुनिया से गोरापानी मार्ग 1.56 85 लाख 78 हजार
13. बिछुआ खमारपानी मुख्य मार्ग से शंकरवन मार्ग 1.70 92 लाख 76 हजार
14. रायबासा घोघरी मार्ग 1.00 54 लाख 91 हजार
नरसिंहपुर
1. मुरली पौंडी से हनुमत पौंडी मार्ग 1.20 56 लाख 17 हजार
2. गोगावरी पिपरिया से मुगवानी गोरखपुर तक मार्ग 0.90 39 लाख 46 हजार
सीहोर
1. जसमत से पगारिया मार्ग 1.85 99 लाख 69 हजार
2. पगारिया जोड़ से खेखा खेड़ी मार्ग 1.92 99 लाख 76 हजार
3.बमुलिया भाटी से गुराड़िया सिरउद्दीन- नयापुरा मार्ग 1.92 99 लाख 70 हजार
राजगढ़
1. भैंसाना जोड़ से गेहूँखेड़ी मार्ग 1.30 88 लाख 17 हजार
रायसेन
1.तिलेंडी पारखेड़ी एप्रोच मार्ग का निर्माण 1.75 99 लाख 3 हजार
संबंधित जिलों के विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्यों को जल्द शुरू करने के निर्देश जारी किये गये हैं।