70 किलोमीटर दूर से ही दुश्मनों को ध्वस्त कर देगी यह मिसाइल,  PAK की अब खैर नहीं

 नई दिल्ली                                                                                       
भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ दिनों से तनाव का माहौल कायम है। अब भारत ने एक ऐसी मिसाइल का परीक्षण किया है, जो अपने दुश्मनों को 70 किलोमीटर दूर से ही उड़ाने में सक्षम है। डीआरडीओ ने इस मिसाइल का परीक्षण सोमवार को किया।

इस मिसाइल का नाम है अस्त्र मिसाइल। यह हवा से हवा मार करने वाली मिसाइल है। डीआरडीओ ने इस मिसाइल का परीक्षण Su-30MKI एयरक्राफ्ट से किया। 
 
पश्चिम बंगाल के एयरबेस से हुए इस परीक्षण का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है। पांच सेकेंड के इस वीडियो में Su-30MKI एयरक्राफ्ट से मिसाइल का परीक्षण करते हुए देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *