68.11 फीसदी पास, कुमार तनु ने किया टॉप, हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट hpbose.org पर जारी

 नई दिल्ली 
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट ( HPBOSE 10th Result) जारी कर दिया है। परीक्षा में 68.11 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। कुमार तनु ने 98.71 फीसदी हासिल कर परीक्षा में टॉप किया है। गोपाल नगर के न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल के छात्र क्षितिज शर्मा ने 98.56% मार्क्स हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया है। तीसरे स्थान पर तीन स्टूडेंट्स रहे हैं- वंश गुप्ता, शगुन राणा और अनिषा शर्मा, तीनों के 98.43 फीसदी मार्क्स हैं। छात्र अपना रिजल्ट  बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर देख सकते हैं।

नतीजों की घोषणा HPBOSE चेयरमैन सुरेश कुमार सोना और सचिव अक्षय सूद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। टॉप 10 की मेरिट लिस्ट में 23 लड़कियां और 14 लड़के हैं। 

इस वर्ष हिमाचल बोर्ड ने कोरोना वायरस संक्रमण व लॉकडाउन के चलते शिक्षकों से उनके घर पर कॉपियां चेक करवाईं। बोर्ड ने इस वर्ष 10वीं के छात्रों को संस्कृत और उर्दू विषयों में ग्रेस मार्क्स दिए हैं। 12वीं में बायोलॉजी, बिजनेस स्टडीज, अकाउंटेंसी और केमिस्ट्री में ग्रेस मार्क्स दिए जाएंगे। 

पिछले वर्ष (2019) में बोर्ड 29 अप्रैल को 10वीं का रिजल्ट जारी किया था जिसमें 61.2 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। 

HPBOSE 10th result: यूं करें चेक
– बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
– रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
– Class 10 Results के लिंक पर क्लिक करें।
– अपना रोल नंबर और पूछी गई जानकारी भरें। रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा। रिजल्ट देखने के बाद भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले कर रख लें।

एचपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में करीब 1.5 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। बोर्ड द्वारा 10वीं की परीक्षा का संचालन 19 मार्च 2020 को पूरा कर लिया गया था। लेकिन कोरोना वायरस व लॉकडाउन के कारण रिजल्ट में देर हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *