2060 तक भारत बन जाएगा सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश: स्टडी

नई दिल्ली
भारत अगले 40 साल में सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश होगा। एक रिपोर्ट की मानें तो भारत जो अभी इस सूची में इंडोनेशिया के बाद दूसरे स्थान पर है, पहले पायदान पर काबिज होगा।

प्यू रिसर्च के मुताबिक, भारत 2060 तक इंडोनेशिया को इस सूची में पीछे छोड़ देगा। बताया जा रहै कि उस वक्त भारत में मुसलमानों की संख्या कोई 33.3 करोड़ हो जाएगी जो वर्तमान में 19 .4 करोड़ है।

भारत के बाद सबसे अधिक मुस्लिम आबादी पाकिस्तान, बांग्लादेश और नाइजीरिया में है। रिसर्च के मुताबिक, इंडोनेशिया इस पायदान पर सरककर चौथे स्थान पर पहुंच जाएगा और पाकिस्तान और नाइजीरिया रैंकिंग में ऊपर चले जाएंगे। पाकिस्तान में 2060 तक मुस्लिम आबादी 28.36 करोड़ हो जाएगी जो फिलहाल 18.4 करोड़ है।

2060 तक नाइजीरिया में मुस्लिम आबादी बढ़कर 28.31 करोड़ हो जाएगी। आबादी में धीमी वृद्धि इंडोनेशिया में होगी जब वहां मुसलमानों की आबादी 25.34 करोड़ रहेगी जो कि फिलहाल 21.9 करोड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *