17 लाख से अधिक किसानों का 84 सौ करोड़ का कर्ज माफ – भूपेश

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा में सदन में पूछे गए सवाल के जवाब में जानकारी हुए बताया कि सरकार ने राज्य के साढ़े 17 लाख से अधिक किसानों का 84 करोड़ रुपए का कर्जा माफ कर दिया। यह जानकारी मुख्यमंत्री ने विपक्ष के नेता धरमलाल कौशिक के द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में लिखित रूप में दी।

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने जानना चाहा कि राज्य में जनवरी 2019 से 1 नवम्बर 2019 तक कुल कितने किसानों की कितनी राशि का ऋण माफ किया गया है? इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 17 लाख 56 हजार 966 किसानों के 8 हजार 374 करोड़ 12 लाख के ऋण माफ किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि एक नवम्बर 2018 तक की स्थिति में व्यवसायिक बैंकों से 2 लाख 17 हजार 583 किसानों द्वारा 3 हजार 54 करोड़ का ऋण लिया गया था। व्यवायिक बैंकों से 2 लाख 2 हजार किसानों का 1568 करोड़ का ऋण माफ किया गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा सदस्य अजय चंद्राकर के एक अन्य प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि सरकार ने किसानों की नान परफॉमिंग खातों के वन टाइम सैटेलमेंट का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि व्यवसायिक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के ऐसे किसानों की संख्या एक लाख 16 हजार 324 और उनकी कुल राशि 1077 करोड़ है। 31 अक्टूबर की स्थिति में 79109 किसानों की 626 करोड़ की राशि का सैटेलमेंट कर दिया गया है एवं 37 हजार 215 किसानों का 451 करोड़ का सैटेलमेंट बकाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *