17 दिनों से नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के भाव, पर यहां चढ़ गए दाम

 
नई दिल्ली

रोज बदलने वाले पेट्रोल-डीजल के दाम में आज 17वें दिन भी बदलाव नहीं आया है। इन 17 दिनों में चारों महानगरों में से सिर्फ कोलकाता में 1 अप्रैल को बदलाव देखने को मिला, जो 1 रुपये का बदलाव था। कोलकाता में पेट्रोल के दाम 1.01 रुपये बढ़े और डीजल के दाम 1 रुपये। दाम बढ़ना हैरान करने वाला है क्योंकि जब कच्चा तेल सस्ता होता है तो अमूमन फ्यूल के दाम में कमी की जाती है।
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के भाव में लगातार गिरावट आती दिखाई दे रही है, उसकी सप्लाई बढ़ती जा रही है, लेकिन कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन ने उसकी डिमांड को जमीन पर ला दिया है जिसकी वजह से तेल के शिप लौटाए जा रहे हैं। देशों में तेल के भंडारण के लिए जगह नहीं बची है, पहले ही इन्वेंटरी काफी बढ़ गई है।
 
अमूमन कच्चा तेल सस्ता होता है तो पेट्रोल-डीजल के भाव गिरते हैं, लेकिन कई दिनों से भारत में पेट्रोल और डीजल के भाव में स्थिरता दिखाई दे रही है। इक्का-दुक्का जगहों पर बदलाव के अलावा, 16 मार्च से भाव नहीं बदले हैं।   

शहरों के नाम    पेट्रोल/लीटर    डीजल/लीटर
दिल्ली    69.59 रुपये    62.29 रुपये
मुंबई    75.30 रुपये    65.21 रुपये
कोलकाता    73.30 रुपये    65.62 रुपये
चेन्नै    72.28 रुपये    65.71 रुपये
नोएडा    72.03 रुपये    62.96 रुपये

अपने शहर में आज के भाव यूं जानें
पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *