13 संदिग्ध कर्मचारियों में से 10 पॉजिटिव, एक ग्वालियर का

दतिया
विश्वव्यापी कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ने के साथ ही अब दहशत फैलाने लगा है। जिसके चलते दतिया शहर में कोरोना का एक बड़ा विस्फोट हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार दतिया शहर में बैंक ऑफ इंडिया के 13 कर्मचारियों में से 10 कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसमें 9 कर्मचारी दतिया के हैं तो एक कर्मचारी ग्वालियर का निवासी है। दतिया शहर के अंदर कोरोना विस्फोट होने से शहर की जनता डरी सहमी सी नजर आने लगी है। वही किसी भी व्यक्तियों को इस बात का कतई अनुमान नहीं था कि शहर में एक बड़ा विस्फोट भी कोरोना का हो सकता है। शुरुआती दिनों में पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन एवं स्वास्थ विभाग की टीम कोरोना से संघर्ष कर रही थी उसको देखते हुए दतिया से कोरोना की स्थिति ठीक मानी जा रही थी, लेकिन अनलॉक डाउन शुरू होने के साथ ही बाजार खुलने में की रियायत में इस बात का अंदेशा भी जताया जा रहा था कि दतिया में कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ सकता है। जिसको लेकर  शुरू में गंभीर होने के साथ ही जिला प्रशासन असक्रिय हो गया।  

दतिया में स्थापित बैंक ऑफ इंडिया के 13 कोरोना संदिग्ध कर्मचारियों में से 10 कर्मचारियों की कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने एक दिन पहले ही सभी कर्मचारियों को संदिग्ध होने पर मेडिकल जाँच हेतू अपने साथ लिया था। जिसमे सभी के सेम्पल  जांच के लिए भेजे गए थे। 7 कर्मचारियों को अस्पताल भर्ती किया गया था तथा 6 कर्मचारियों को होम कोरोटाइन किया गया था। जिनकी आज 10 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमे एक व्यक्ति ग्वालियर का रहने वाला है तो बाकी सभी दतिया के निवासी है।

यह कर्मचारी है दतिया के निवासी
प्रभारी इंचाज संजीव पटेल निवासी राजघाट कॉलोनी, धर्मेंद्र गौर निवासी पवैया का बाग, धीरेंद्र कुमार निवासी पीतांबरा पुरी, पवन शुक्ला निवासी चाणक्य होटल के पास, अनिल शर्मा निवासी पविया का बाग, दीक्षा शर्मा निवासी रिछरा फाटक,  शिखा अंदानी निवासी पकोड़िया महादेव, राजेंद्र सिंह निवासी नजर बाग, सुनील दुबे निवासी चिरूला, गोपाल निवासी होलीपुरा, अजय कुमार निवासी करेरा और भास्कर दुबे निवासी ग्वालियर है।

इन एरियो से आते है कर्मचारी
कोरोना संक्रमित का एरिया शहर में- राजघाट तिराहा, पीतांबरा पुरी, होलीपुरा, पवैया का बाग, रिछरा फाटक, चिरूला, नजर बाग, पकोड़िया महादेव और चाणक्य होटल के पास के हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने संभाली जिम्मेदारी
कोरोना संदिग्ध कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने मोर्चा संभाल लिया है। जिस क्षेत्र से कोरोना पॉजिटिव आते है, उनकी  हिस्ट्री की तैयारी की चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *