10 निगम आयुक्त समेत 18 अफसरों की अदला बदली

रायपुर
निकाय चुनाव के पहले सरकार की सर्जरी जारी है। जारी आदेश के अनुसार भिलाई, कोरबा, जगदलपुर, रायगढ़,  दुर्ग, अंबिकापुर समेत 10 निगम आयुक्त यहां से वहां भेजे गए है। इसके अलावा 8 और निकाय अफसर इधर से उधर किए गए। भिलाई नगर निगम आयुक्त एसके सुंदरानी प्रतिनियुक्ति पर रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के महाप्रबंधक (तकनीकी) बनाए गए। श्रीकृष्ण दुबे आयुक्त नगर निगम कोरबा से हटाकर प्रतिनियुक्ति पर संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन विभाग दुर्ग क्षेत्रीय कार्यालय भेजे गए हैं।

नेतराम चंद्राकर आयुक्त नगर निगम जगदलपुर से प्रतिनियुक्ति पर जोन कमिश्नर नगर निगम रायपुर, एके हालदार आयुक्त नगर निगम धमतरी से प्रतिनियुक्ति पर स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम रायपुर, रमेश जायसवाल आयुक्त नगर निगम रायगढ़ से नगर पालिका महासमुंद, सुनील अग्रहरि आयुक्त नगर निगम दुर्ग से आयुक्त जोन-2 भिलाई, श्रीमती ज्योत्सना टोप्पो आयुक्त नगर निगम चिरमिरी से नगर पालिका बैकुंठपुर, मनोज सिंह आयुक्त नगर निगम अंबिकापुर से नगर पालिका जांजगीर-चांपा, महेन्द्र कुमार पाठक आयुक्त नगर निगम बीरगांव से प्रतिनियुक्ति पर जोन कमिश्नर नगर निगम भिलाई, केडी चंद्राकर आयुक्त नगर निगम भिलाई से नगर पालिका कुम्हारी स्थानांतरित किए गए हैं।

इसी तरह श्रीमती प्रीति सिंह नगर पालिका महासमुंद से प्रतिनियुक्ति पर जोन कमिश्नर नगर निगम भिलाई, राकेश शर्मा नगर पालिक बैकुंठपुर से नगर पंचायत लेदरी, संजय दुबे नगर पंचायत लेदरी से मूल पद पर राजस्व निरीक्षक नगर निगम चिरमिरी, प्रवेश कश्यप नगर पालिका कटघोरा से नगर पंचायत मारो, श्रीमती मधुलिका सिंह नगर पंचायत मारो से नगर पंचायत सारागांव, राजेन्द्र पात्रे नगर पंचायत सारागांव से नगर पालिका मुंगेली, राजेश गुप्ता नगर पालिका मुंगेली से नगर पालिका भाटापारा भेजे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *