होली के मौके पर Google ने अपने यूजर्स के लिए एक खास ट्रिक की डिवेलप

रंगों के त्योहार होली को लेकर हर ओर उत्साह है। इस त्योहार को सेलिब्रेट करने के लिए Google ने एक खास तरीका अपनाया है। दिग्गज टेक्नॉलजी कंपनी गूगल ने एक ट्रिक डिवेलप की है, जिससे कोई भी अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप के साथ होली खेल सकता है।
जब आप Google पर 'होली' सर्च करेंगे, तो पेज पर सर्च रिजल्ट के साथ रंगों से भरी टोकरियां दिखेंगी। इन टोकरियों पर टैप करने से डिवाइस (स्मार्टफोन या लैपटॉप) की स्क्रीन पर रंग छिड़क जाता है। आप लगातार टैपिंग करके पूरे सर्च पेज को अलग-अलग रंगों से भर सकते हैं।

गूगल की यह खास ट्रिक मोबाइल और बेव, दोनों गूगल पेज के लिए उपलब्ध है। इसे ऐंड्रॉयड और आईओएस, दोनों यूजर ऐक्सेस कर सकते हैं। इस ट्रिक से सिर्फ सर्च पेज पर रंग भर सकते हैं। यह अन्य डिस्प्ले पार्ट्स के लिए उपलब्ध नहीं है।

स्मार्टफोन या लैपटॉप की स्क्रीन के साथ होली खेलने की इस यूनीक ट्रिक को गूगल इंडिया ने ट्विटर पर शेयर किया है। इस ट्वीट में गूगल ने स्मार्टफोन/डेस्कटॉप की स्क्रीन के साथ होली खेलने का तरीका बताया है। नीचे जानें ट्रिक:

1- गूगल सर्च पर जाएं।
2- इसके बाद हिंदी या इंग्लिश में होली टाइप कर सर्च करें।
3- सर्च पेज पर दिख रही रंगों से भरी टोकरियों पर टैप करें।
4- स्क्रीन पर लगातार टैप करते रहें।
5- अपनी स्क्रीन को जितने चाहें उतने रंगों से भर सकते हैं।

 

रंगों से भरी स्क्रीन को ऐसे करें साफ
गूगल ने इस बात का भी ध्यान रखा है कि जब आप डिवाइस की स्क्रीन के साथ होली खेलने के बाद ऑनलाइन सर्च करना चाहें, तो स्क्रीन को साफ किया जा सके। इसके लिए आपको सिर्फ 'वॉटर ड्रॉप' आइकन पर क्लिक करना होगा। यह आइकन स्क्रीन के टॉप पर मिलेगा। इस पर क्लिक करते ही स्क्रीन से रंग साफ हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *