होगी बारिश और दिल्ली फिर गाएगी ‘ओले, ओले…’

 नई दिल्ली 
फरवरी में मौसम का मिजाज बार-बार बदल रहा है। ओलों की जबर्दस्त मार के बाद अब 13 और 14 फरवरी को भी ओले पड़ने की संभावना है। हालांकि इस बार ओले बहुत अधिक नहीं पड़ेंगे और कुछ इलाकों में ही पड़ेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, 13 फरवरी से मौसम फिर बदलेगा। बरिश कम होगी, लेकिन ओले गिरेंगे। 15 फरवरी को भी ओले पड़ सकते हैं। इसके बाद 16 फरवरी से मौसम साफ होने शुरू हो जाएगा, लेकिन ठंड बढ़ जाएगी।  

रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम था। अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। 14 फरवरी तक तापमान में और अधिक गिरावट आने की संभावना नहीं है। सुबह के समय एयरपोर्ट के आसपास घना कोहरा रहा, लेकिन 9 बजे तक यह साफ हो गया। अगले दो दिनों तक मध्यम स्तर का कोहरा बना रह सकता है।
  
दिल्ली-एनसीआर में गिरे ओले, कश्मीर जैसा हुआ मौसम
दिल्ली-एनसीआर का मौसम उस वक्त कश्मीर की वादियों जैसा हो गया, जब तेज बारिश के साथ कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद के कई हिस्सों में ओले गिरे। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ओलों का आकार मटर के बराबर है। कुछ जगह पर तो इनका आकार अंगूर के बराबर भी रहा। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर में ठंड भी बढ़ गई है।

इस बीच अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 16 फरवरी को बारिश और ओलों के बाद अधिकतम तापमान एक बार फिर 19 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस पर सिमट सकता है। फरवरी में पहले ही सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी है। स्काइमेट के अनुसार, 13 फरवरी से मौसम में फिर बदलाव होंगे। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से 13 से 15 फरवरी तक हल्की बारिश के आसार हैं। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *