हिन्दू-मुस्लिम नहीं अब विकास की बात होगी:जयवर्धन सिंह

भोपाल.
भोपाल लोकसभा सीट से साध्वी प्रज्ञा के उम्मीदवार बनते ही सियासी हलचले तेज हो गई हैं। भाजपा ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ साध्वी को भोपाल से उतारा है। दिग्विजय सिंह के बेटे और कमलनाथ सरकार के मंत्री जयवर्धन सिंह ने ट्वीट कर भोपाल वासियों से अपील की है कि इस बार विकास के नाम पर वोट करें। उन्होंने कहा- प्रिय भोपालवासियों, लगातार 30 वर्ष से आपने भाजपा सांसद चुने, 15 वर्ष मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार रही। नगर निगम में भी भाजपा चुनी लेकिन इतने वर्ष में ये लोग मिलकर भोपाल के लिए रिंग रोड़ का निर्माण नहीं कर पाए। "हिन्दू-मुस्लिम नहीं अब विकास की बात होगी।"

दिग्विजय ने कहा- मैंने नहीं कहा हिन्दू आतंकवाद
वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने हिन्दू या भगवा आंतकवाद जैसे शब्दों का प्रयोग नहीं किया। पीसीसी में प्रबुद्धजनों से कहा कि उनके चुनाव लड़ने से भोपाल राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। बुद्धिजीवी वर्ग की जिम्मेदारी है कि वे विभाजन की कोशिशों को नाकाम करें।

मंदिरों का दौरा कर रहे हैं दिग्विजय सिंह
भोपाल से उम्मीदवार घोषित होते ही दिग्विजय सिंह ने कहा था मैं सच्चा हिन्दू हूं। अगर आरएसएस धार्मिक संगठन है तो फिर मेरे जैसे हिन्दू का विरोध क्यों। बता दें कि दिग्विजय सिंह इन दिनों में दिग्विजय सिंह मंदिरों और भंडारे के कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *