स्वरा भास्कर के बाद फेक ऑर्गैजम के खिलाफ खड़ी हुईं पूजा बेदी
बॉलिवुड में लगता है कि अब एक और कैंपेन शुरू होने जा रहा है। दरअसल अब फेक ऑर्गैजम पर चर्चा चलनी शुरू हो गई है। ऐक्ट्रेस स्वरा भास्कर, सलोनी चोपड़ा, अपारशक्ति खुराना के बाद पूजा बेदी भी इस कैंपेन से जुड़ गई हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर #IFakedItToo कैंपेन शुरू किया है।
कॉन्डम ब्रैंड के मुताबिक, भारत में 70 पर्सेंट से ज्यादा महिलाएं हर बार सेक्स के दौरान ऑर्गैजम फील नहीं करती हैं। अब इस मुद्दे पर पूजा बेदी भी इस कॉन्डम ब्रैंड से जुड़ गई हैं। कॉन्डम ब्रैंड के ऑफिशल पेज से पूजा बेदी का एक विडियो शेयर किया गया है जिसमें वह इस मुद्दे पर चर्चा करते हुए महिलाओं से कह रही हैं कि अगर उन्होंने भी सेक्स के दौरान फेक ऑर्गैजम का नाटक किया है तो अपनी स्टोरीज शेयर करें।
विडियो में पूजा बेदी यह भी बता रही हैं कि 1 जून को दोपहर 1 बजे वह ट्विटर पर इस मुद्दे पर सभी लोगों सवालों के जवाब भी देंगी। बता दें कि इससे पहले स्वरा भास्कर ने इस मुद्दे के सपॉर्ट में एक विडियो शेयर किया है। स्वरा ने कहा कि भारत में पहले ही सामाजिक और लैंगिग असमानता है और अब हम इस लिस्ट में 'ऑर्गैजम इनइक्वॉलिटी' को नहीं जोड़ सकते हैं।