सौतेले पिता पर ड्रग्स देकर बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप, खुद पत्नी ने की शिकायत

 मेरठ
मेरठ में एक बार फिर रिश्ते शर्मसार होने का मामला सामने आया है। इस बार एक सौतेले पिता पर ही अपनी बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। एक महिला ने शुक्रवार को एसपी क्राइम से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि उसका पति सौतेली बेटी से तीन साल से ड्रग्स देकर दुष्कर्म कर रहा है। विरोध करने पर मारपीट करता है। एक दूसरी महिला से भी अवैध संबध रखता है। महिला का आरोप है कि उसका पति आपराधिक किस्म का व्यक्ति है और पहले भी जेल जा चुका है।

महिला शुक्रवार को एसएसपी दफ्तर में एसपी क्राइम बीपी अशोक से मिली। महिला का आरोप है कि उसका पहले पति से तलाक हो गया था। पहले पति से एक बेटी है और वह उसी के साथ रह रही है। 2002 में उसने बागपत निवासी युवक से दूसरी शादी की थी। फिलहाल मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में रहती है। आरोप है कि उसका पति सौतेली बेटी पर गलत नजर रखता था। कई बार विरोध करने पर बेटी और उसके साथ भी मारपीट की। आरोप लगाया कि नशे की गोलियां देकर बेटी से जबरन यौन शोषण करता है। उसका पति मादक पदार्थ के मामले में पहले राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से भी गिरफ्तार हो चुका हैं और जेल भी जा चुका है।

महिला का आरोप है कि उसका पति एक अन्य महिला को घर पर लाता है और उससे भी नाजायज संबंध हैं। महिला ने कहा कि उसका पति कई बार बेटी और उसे धमकी देता है कि पुलिस में शिकायत करने पर दोनों की हत्या कर देगा। एसपी क्राइम डॉक्टर बीपी अशोक का कहना है कि महिला पुलिस और इन्स्पेक्टर कंकरखेड़ा को जांच के निर्देश दिए हैं। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। लड़की का मेडिकल भी कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *