सुशील मोदी सहित कई नेता रहेंगे मौजूद, बेगूसराय सीट से कल नामांकन भरेंगे गिरिराज सिंह

बेगूसराय
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को भाजपा ने बेगूसराय लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। इसके चलते गिरिराज सिंह कल नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान उनके साथ राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी सहित कई नेता मौजूद रहेंगे।

बेगूसराय सीट पर गिरिराज सिंह का मुकाबला सीपीआई के उम्मीदवार व जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार तथा राजद के उम्मीदवार तनवीर हसन से होगा। गिरिराज सिंह ने नवादा से टिकट न मिलने पर भाजपा के प्रति नाराजगी व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि पार्टी के इस फैसले से उनके स्वाभिमान को ठेस पहुंची है।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी कि गिरिराज सिंह बेगूसराय से ही चुनाव लड़ेंगे। गौरतलब है कि बिहार में 40 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में चुनाव होने हैं। पहले चरण में 11 अप्रैल को औरंगाबाद, जमुई, नवादा और गया में चुनाव होंगे। 23 मई को परिणामों की घोषणा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *