सुमित्रा महाजन बन सकती हैं छत्तीसगढ़ की राज्यपाल

रायपुर
 लोकसभा अध्यक्ष और इंदौर से आठ बार सांसद रह चुकी सुमित्रा महाजन  को जल्द ही छत्तीसगढ़या महाराष्ट्र  का राज्यपाल बनाया जा सकता है। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा की केन्द्रीय समिति इस मामले पर विचार कर रही है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश से सांसद और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भी किसी बड़े राज्य का राज्यपाल बनाने पर चर्चा जारी है।

सुमित्रा महाजन लगातार आठ बार रही हैं सांसद
सुमित्रा महाजन इंदौर से 1989 से 2014 तक लगातार आठ बार लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद रह चुकी हैं। संगठन की ओर से नाम घोषित होने पर देरी के चलते सुमित्रा महाजन ने 2019 का लोकसभा चुनाव न लडऩे का फैसला लिया था।

सूत्रों का मानना है कि सुमित्रा महाजन के छत्तीसगढ़ या महाराष्ट्र के राज्यपाल बनने की संभावना ज्यादा है। क्योंकि महाराष्ट्रीयन होने के कारण और जन्म स्थान महाराष्ट्र होने के कारण हमेशा से महाराष्ट्र की राजनीति में उनकी सर्तकता रही है। इसके साथ ही वर्ष 2018 में छत्तीसगढ़ के तत्कालीन राज्यपाल बलरामदास जी टंडन के निधन के बाद से अगस्त 2018 से यहां राज्यपाल का पद खाली है।

फिलहाल मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल छत्तीसगढ़  में राज्यपाल का अतिरिक्त भार संभाल रही हैं। सुमित्रा महाजन के मध्यप्रदेश से जुड़ाव होने के कारण उनके छत्तीसगढ़ के राज्यपाल  बनाए जाने की कयास लगाई जा रही है। माना जा रहा है कि जून के अंत तक इस बात पर फैसला हो सकता है।

सुमित्रा महाजन 1989 से लगातार आठ बार 2014 तक इंदौर की सांसद रह चुकी हैं। इसके साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में सुमित्रा महाजन मंत्री भी रह चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *