केन्द्र सरकार के आदेश पर 25 मई से घरेलू उड़ान सेवाएं शुरू, शेड्यूल जारी

रायपुर
कोरोना के चलते लाकडाउन में पहली बार ऐसा हुआ है कि इतने लंबे समय तक उड़ान सेवाएं भी पूरी तरह से बंद रखना पड़ा। अब केन्द्र सरकार के आदेश पर 25 मई से घरेलू उड़ान सेवाएं शुरू हो रही है। छत्तीसगढ़ भी इसके लिए तैयार है। विमान कंपनियों द्वारा डीजीसीए को दिए गए शेड्यूल के तहत इस दिन सुबह सबसे पहली फ्लाइट रायपुर पहुंचने वाली इंडिगो की कोलकाता फ्लाइट होगी। वहीं यहां से जाने वाली आखिरी फ्लाइट विस्तारा की दिल्ली के लिए रवाना होगी। इंडिगो की फ्लाइट 6ई 245 सुबह 7.55 पहुंचने वाली फ्लाइट होगी। जो कोलकाता से यहां पहुंचेगी। रायपुर एयरपोर्ट से जाने वाली सबसे आखिरी फ्लाइट विस्तारा की उड़ान यूके 798होगी जो रात 8.30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से दिल्ली जाएगी।

दिल्ली के लिए चार उड़ाने- दिल्ली रायपुर सेक्टर में रोजाना चार उड़ाने संचालित की जाएगी। जिनमें  इंडिगो की दो और विस्तारा की एक-एक फ्लाइट शामिल होगी।  दिल्ली से रायपुर के लिए पहली फ्लाइट एयर इंडिया की एआई 469-470 होगी जो कि 26 मई से शुरू होगी। यह फ्लाइट सप्ताह में चार दिन मंगल,बुध,शुक्र व रविवार को संचालित की जाएगी। यह फ्लाइट सुबह 8.15 बजे रायपुर पहुंचेगी और 10.15 बजे यहां से दिल्ली के लिए रवाना होगी। दिल्ली रायपुर सेक्टर में इंडिगो की फ्लाइट 6 ई 2757-6ई 2486 सप्ताह में पांच दिन सोम,मंगल,गुरु,शनि व रविवार को 25 मई से संचालित की जाएगी। यह फ्लाइट 8.40 बजे रायपुर पहुंचकर 9.40 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। दिल्ली रायपुर सेक्टर में इंडिगो की फ्लाइट 6 ई 2912-2454 रोजाना उड़ान भरेगी। यह फ्लाइट शाम 7.15 बजे रायपुर पहुंचेगी और 8 बजे वापस दिल्ली लौटेगी।

कोलकाता फ्लाइट-इंडिगो की प्लाइट 6 ई 245-811 रोजाना कोलकाता-रायपुर-कोलकाता सेक्टर में संचालित की जाएगी। यह फ्लाइट सुबह 7.55 बजे रायपुर पहुंचने के बाद  8.45 बजे कोलकाता लौटेगी। हैदराबाद फ्लाइट-हैदराबाद-रायपुर सेक्टर में रोजाना इंडिगो की फ्लाइट 6 ई 744-752 संचालित की जाएगी। इसके रायपुर पहुंचने का समय 10.20बजे है तथा वापसी सुबह 11 बजे होगी।  बंगलुरू प्लाइट-बंगलुरू-रायपुर-बंगलुरू सेक्टर में इंडिगो की फ्लाइट 6 ई823-492 सप्ताह में छह दिन सोम, बुध, गुरु, शुक्र, शनि और रविवार को  संचालित की जायेगी। इसके रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने का समय दोपहर 2.50 है तथा 3.25 बजे का समय बंगलुरु लौटने के लिए निर्धारित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *