सुपर स्पेशियलिटी बनेंगे श्रमिक अस्पताल : मंत्री सिसोदिया

भोपाल

श्रम मंत्री  महेन्द्र सिंह सिसोदिया और खाद्य-नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमरने आज ग्वालियर में ई.एस.आई. अस्पतालका आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंत्री द्वयमरीजों से मिले और चिकित्सा सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इंटक पदाधिकारी राजेन्द्र सिंह नाती,  रतीराम यादव सहित अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

सिसोदिया ने कहा कि पीथमपुर, मंडीदीप औरग्वालियर के ई.एस.आई. अस्पताल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के रूप में विकसित किये जाएंगे।ग्वालियर के ई.एस.आई अस्पताल में गायनोकोलॉजिस्ट एवं पैथोलॉजिस्ट की व्यवस्था शीघ्र की जाएगी। मंत्री द्वय ने अस्पताल परिसर में पौधा-रोपण भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *