युवक ने कांग्रेस नेत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर की अश्लील टिप्पणी, कांग्रेसियों ने घेरा थाना

राजगढ़ 
मध्यप्रदेश की राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस ने दिग्विजय समर्थक और जिलाध्यक्ष मोना सुस्तानी को उम्मीदवार बनाया है। उनके नाम की घोषणा से एक दिन पहले ब्यावरा के युवक ने उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर एक अश्लील पोस्ट कर दी। मामला इतना बढ़ा की देर रात ही कांग्रेस नेताओं ने थाने का घेराव कर दिया और युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस युवक की तलाश कर रही है और सोशल मीडिया पर किए गए कमेंट के आधार पर उसकी जानकारी जुटा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर शाम कांग्रेस की कार्यकारी जिलाध्यक्ष और राजगढ़ से लोकसभा प्रत्याशी  मोना सुस्तानी पर सोनू यादव नाम के युवक ने फेसबुक पर अश्लील टिप्पणी  कर दी। जैसे ही यह खबर कांग्रेसियों को लगी उन्होंने तुरंत थाने का घेराव कर दिया और युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।जैसे तैसे पुलिस ने कांग्रेसियों को समझाइश दी तब जाकर मामला शांत हुआ। पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया कि युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वही पुलिस को दिए गए आवेदन में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने शिकायत की है कि कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी राधेश्याम सोमतिया ने फेसबुक पर लोकसभा चुनाव मोना सुस्तानी को उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना को लेकर पोस्ट की थी कि महिलाओं के सम्मान में मोना सुस्तानी मैदान में। इस पर एक युवक द्वारा अशोभनीय कमेंट्स का उपयोग किया गया। ऐसे में पदाधिकारियों ने सोनू यादव निवासी ब्यावरा के खिलाफ शिकायत की है। शिकायत करने वालों में कुशाग्र पंचोली, प्रवीण नामदेव, आशीष सतालकर, लोकेश दुबे व राज मेवाड़े आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *